क्या आप अक्सर बीमार पड़ते हैं? छोटी-मोटी सर्दी, खासी, बुखार ये सब आपको हर बार परेशान करते हैं। तो इसके पीछे आप ही की बनाई हुई आदत हो सकती है। जो आपका इम्यूनिटी सिस्टम कम कर रहा है। हमारा इम्युनिटी सिस्टम हमारे शरीर का कवच होता है। जो हमारे शरीर में बिमारी को आने से रोकता है। जब यह कामजोर होता है तो हम आसानी से बिमारी के चैपेट में आ जाते हैं। तो आए जानते हैं ऐसी 4 आदतें जिन्हे छोड़ देना ही आपके लिए बेहद जरूरी है।
Immunity kaise badhaye:
1. नींद की कमी
आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोग काफी व्यस्त हो गए हैं और निंद को अक्षर नजरंदाज कर दिए हैं। देर रात तक जगना फोन, लैपटॉप से जुड़े रहना और सुबह जल्दी उठ जाना ये सब आम बात हो गई है। लेकिन आप जानते हैं कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर साइटोकिन्स नमक प्रोटीन का उत्पादन करता है। ये हमारे शरीर के सुजन से लड़ने में मदद करती है। कम निंद हमारे शरीर में साइटोकिन्स अच्छे से नहीं बनता।
हर रात कम से कम 7 घंटे की नींद ले और सोने से 1 घंटा पहले इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट को अपने से दूर कर दे।
2.तनाव
लम्बे समय तक तनाव में रहने से आपके शरीर के लिए एक धीमी जहर की तरह काम करता है। तनाव में रहने से कोर्टिसोल नामक हार्मोन्स का स्तर बढ़ा देता है। यह सिर्फ शरीरिक नहीं बल्कि मानसिक बदलाव को भी नुकसान पहुंचाता है।
तनाव कम करने के लिए योग, व्यायाम, अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाएं और सबसे महत्वपूर्ण बात है अपने अपने परिवार और दोस्तों को समय दे।
3.खान-पान
खान पान और इम्यून सिस्टम एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जेसा खाओगे वेसा ही इम्यून सिस्टम होगा। जंक फूड, चीनी, जेसा फूड का सेवन करने से आपके शरीर में सुजन बढ़ता है। जो सिधे इम्यून सिस्टम को कम कर देता है। ये नहीं है कि अचानक होता है धीरे-धीरे हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कम करता है।
सबसे ज्यादा जंक फूड, चीनी ये सब को ना के बराबर का सेवन करे और ताजे फल, सब्जियां, घर का खाना का ज्यादा सेवन करने का कोसिस करे।
4. धूम्रपान और शराब का सेवन
धूम्रपान और शराब दोनों ही आपके शरीर की immune system पर प्रभाव डालते हैं। धूम्रपान और शराब फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। और शरीर में सुजन पैदा है। जैसे संकर्मण का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप इन सब चीज़ों की आदत में हैं। तो आप इसे धीरे-धीरे छोड़ दे। ये आपके स्वास्थ्य को पूरी तरह से बिगाड़ सकता है।