Site icon Desh Drishti Tv

Happy janamstami 2025: श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पावन अवसर

Happy Janamstami 2025: आज के दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव देश भर में मनाया जाएगा। पुराणों में ऐसा लिखा हुआ है कि जो इस दिन जन्माष्टमी का व्रत रखता है और पूजा करता है उनका सौ जन्मो का पाप से मुक्त हो जाता है। जन्माष्टमी का त्यौहार बहुत ही खास है। इस पावन उत्सव को एक दूसरे को बधाई देते हैं।

Happy Janamstami 2025: भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव:

जन्माष्टमी का मुख्य कारण भगवान श्री कृष्ण का जन्म है। कृष्ण जी को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। उनका जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। जिसे उनके जन्मदिन के रूप में देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है।

Happy Janamstami 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत :

भगवान श्री कृष्ण का जन्म ऐसे समय पर हुआ था जब उनके मामा कंश का अत्याचार चरम सीमा पर था। कंश ने अपनी बहन देवकी और उनके पति वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया था। श्री कृष्ण को धरती पर अधर्म का नाश करना था।

प्रेम, भक्ति और आनंद:

भगवान श्री कृष्ण को प्रेम, भक्ति और आनंद प्रतीक माना जाता है। वृन्दावन में बाल लीला, गोकुल में माखन चोरी और गोपियो के साथ रास लीला उनके जीवन के प्रेमभाव को दर्शाती है।

जीवन की शिक्षा:

महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया उपदेश आज “भगवतगीता” के रूप में जाना जाता है। जो कि जीवन के मार्ग और धर्म को सही मार्ग दिखाता है। धर्म मार्ग पर चलना और बुराई का सामना करने की प्रेरणा देता है।

 

 

 

 

Exit mobile version