क्या आपको पता है कि हमारे घरों में पाए जाने वाला एक छोटा सा पोधा तुलसी सिर्फ पूजा-पाठ के लिए नहीं बल्कि हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे जीवन की जड़ी बूटी कहा गया है। अगर सुबह-सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्तों को चबा-चबा कर खाते हैं तो इससे मिलने वाले लाभ आपको चौंका देंगे। आए विस्तार से जानते हैं कि सुबह खाली पेट तुलसी खाने से 7 बड़े फ़्यादे मिल सकते हैं।
Tulsi ke fayde:
1. इम्युनिटी बूस्ट करें:
आजकल सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमारे शरीर में इम्युनिटी मजबूत रहे। तुलसी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। इसमे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जेसी तत्व पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करने में हमारी मदद करता है।
2. तनाव और चिंता का इलाज:
तुलसी को एडाप्टोजेनिक जड़ी-बूटी कहा जाता है। जिसका मतलब होता है कि तनाव और मानसिक दबाव से लड़ने में मदद करती है। इसे खाने से तनाव कम होता है और आप शांत रहते हैं आप इसे सुबह खाली पेट 4-5 पत्ता खा सकते है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाना:
पेट से जुड़ी समस्या आज कल एक आम बात हो गई है। जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज़। अगर तुलसी का सेवन करें तो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
4. सांसों की दुर्गंध:
क्या आप मुहं की दुर्गंध से परेशान हैं। किसी के सामने बात करने में परेशानी होती है। अगर आप तुलसी का सेवन करें तो मुंह में पनपने वाली बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। और सांसो में फ्रेसनेस लाती है
5.त्वचा को चमकदार बनाना:
अगर आप समय से पहले बूढ़े होने लगें तो आप तुलसी का सेवन करें। इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं. इसे खाने से त्वचा को अंदर से साफ होता है। और जिसमें प्राकृतिक चमक आती है।
6. दिल को मजबूत बनाना:
आज कल देखे तो दिल के मरीज़ का ख़तरा बढ़ गया है। तुसली में ऐसे गुण पाए जाते हैं जैसे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। और यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। जैसे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
7. मधुमेह:
अगर आप शुगर के मरीज हैं तो तुलसी को सुबह-सुबह सेवन करें। इसमे शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है।
सेवन कैसे करें:
सुबह-सुबह उठ कर आप पहले फ्रेश हो जाएं ब्रश कर ले उसके बाद 4-5 तुलसी के पत्ते को तोड़ ले फिर उसे धो ले। और इन्हें अच्छे से चबाये और फिर गुनगुना पानी पी ले।
सावधानियां:
• अगर आप किसी बीमारी का इलाज करा रहे हैं तो तुलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें।
• गर्भवती महिला भी डॉक्टर का सलाह ले।